भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर जुर्माना व 7 मकान मालिकों का हुआ चालान

भवाली। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम गठित कर कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगड रोड व बाजार क्षेत्र में पुलिस/ पीएसी टीमों द्वारा कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया गया।

इस दौरान बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

साथ ही 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट के (10–10 हजार धनराशि के) भारी भरकम चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त सभी थानों में वृहद सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन निवासरत लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल की आमजन से अपील–

कृपया शांति/ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आप भी अपनी जिम्मेदारी समझे, अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराए। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़/ कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल व कैंचीधाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

भवाली। नैनीताल के सांसद व उधमसिंहनगर के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है इसके साथ ही…

भवाली रोड में स्कूटी खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल, तल्लीताल पुलिस ने घायल व्यक्ति को सकुशल किया रेस्क्यू

नैनीताल। आज दिनांक 05.02 2026 को थाना तल्लीताल को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन