सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल व कैंचीधाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

भवाली। नैनीताल के सांसद व उधमसिंहनगर के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है इसके साथ ही कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 39 करोड़ की लगता से बनाई जा रही वाहन पार्किंग एव अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में  बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा।

साथ ही भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।  उन्होंने कहा कि भवाली रातिघाट बाईपास के निर्माण से भी  यातायात सुगम और सुविधाजनक  हो जाएगा है, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एव मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान श्री भट्ट स्थानीय लोगों से भी मिले। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौरी के भी दर्शन किए।

निरीक्षण के पूर्व चैयरमैन संजय वर्मा,भावना मेहरा, गोपाल रावत शिवांशु जोशी प्रकाश आर्या,हिमांशु बिष्ट आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल,नीरज बिष्ट, शुभम कुमार वैभव आनंद धीरज तिवाड़ी मदन मोहन सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोक निर्माण विभाग कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Posts

भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर जुर्माना व 7 मकान मालिकों का हुआ चालान

भवाली। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही…

भवाली रोड में स्कूटी खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल, तल्लीताल पुलिस ने घायल व्यक्ति को सकुशल किया रेस्क्यू

नैनीताल। आज दिनांक 05.02 2026 को थाना तल्लीताल को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 5 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा