शिप्रा कल्याण समिति एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शिप्रा नदी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

भवाली। आज दिनांक 04 जनवरी को, प्रत्येक रविवार की भांति, शिप्रा कल्याण समिति एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भवाली में स्टेट बैंक के समीप शिप्रा नदी में लगभग ढाई घंटे तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान नदी से 42 कट्टे कूड़ा-कचरा एकत्र कर निकाला गया।आज के इस स्वच्छता अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े जागरूक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

अभियान में प्रमुख रूप से

  • चौरसा के ग्राम प्रधान किशोर ढैला,
  • पाइन ओक पैराडाइज कॉलोनी से अनुराग तिवारी,
  • बेतालघाट निवासी ललित गोस्वामी,
  • तिरछा खेत निवासी मुकेश जोशी,
  • रोहित गौड़, अधिवक्ता, उत्तराखंड हाईकोर्ट,
  • पंकज बिष्ट जी, नैनीताल,
  • शिप्रा कल्याण समिति से जगदीश नेगी, सदस्य, जिला गंगा समिति,
  • स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, नगर पालिका भवाली,
  • पूर्व कृषि अधिकारी लाल सिंह चौहान उपस्थित रहे और सभी ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

यह उल्लेखनीय है कि शिप्रा नदी एक पवित्र उत्तरवाहिनी नदी है, जो परम पूज्य बाबा नीब करोरी महाराज जी के धाम से होकर प्रवाहित होती है, किंतु वर्तमान में अत्यधिक प्रदूषण के कारण इसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। नदी में बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा पाया जा रहा है।

शिप्रा कल्याण समिति एवं जिला गंगा समिति के माध्यम से यह अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चलाया जाएगा तथा आगामी सप्ताहों में और अधिक स्थानीय नागरिकों के जुड़ने की संभावना है।

समिति द्वारा स्थानीय नागरिकों से विनम्र अपील की जाती है कि कृपया शिप्रा नदी में किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न फेंकें एवं नदी की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

आज एकत्रित किए गए कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण नगर पालिका भवाली द्वारा किया जाएगा।अंत में, शिप्रा कल्याण समिति आज के अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, नागरिकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल व कैंचीधाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

भवाली। नैनीताल के सांसद व उधमसिंहनगर के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है इसके साथ ही…

भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर जुर्माना व 7 मकान मालिकों का हुआ चालान

भवाली। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन