मुकेश अंबानी को 7.3 लाख करोड़ का झटका, अब Q3 नतीजे पर टिकी नजर

एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक को हाल ही में बड़ा झटका है, उनकी दौलत में में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 100 बिलियन डॉलर के क्लब से बाहर हो गए हैं।

उनकी कुल संपत्ति घटकर 99.6 बिलियन डॉलर रह गई है। यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ समय पहले तक अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में मजबूती से बने हुए थे।

इस साल मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में करीब 8.12 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 7.32 लाख करोड़ रुपये के बराबर बैठती है। इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हालिया कमजोरी मानी जा रही है। जैसे-जैसे शेयरों में दबाव बढ़ा, वैसे-वैसे अंबानी की निजी संपत्ति पर भी असर दिखने लगा।

हाल ही में बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। इस एक दिन की गिरावट से ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 2.07 बिलियन डॉलर की कमी आ गई। हालांकि अगले दिन यानी बुधवार को शेयरों में हल्की रिकवरी देखने को मिली। बुधवार सुबह करीब 11 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 1464.05 रुपये पर कारोबार करते नजर आए।

फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप घटकर 19,81,221.66 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपये रहा है, जबकि इसका न्यूनतम स्तर 1,115.55 रुपये रहा है। इससे साफ है कि बीते एक साल में शेयरों ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है, जिसका सीधा असर निवेशकों और प्रमोटर की संपत्ति पर पड़ा है।

अगर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नुकसान उठाने वालों की बात करें, तो मुकेश अंबानी इस साल दूसरे सबसे बड़े लूजर बनकर उभरे हैं। उनसे आगे सिर्फ मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी नेट वर्थ में इस साल करीब 9.84 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अभी भी 223 बिलियन डॉलर के आसपास है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में छठे स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर एलन मस्क का नाम है। इस साल एलन मस्क की दौलत में करीब 20.9 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 640 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। भारतीय कारोबारी गौतम अडानी की बात करें तो वह 81 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस सूची में 21वें स्थान पर बने हुए हैं।

मुकेश अंबानी की नेट वर्थ और रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट के बीच अब निवेशकों की नजर कंपनी के तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने अक्टूबर-दिसंबर यानी तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार, 16 जनवरी को जारी करने वाली है। माना जा रहा है कि ये नतीजे शेयरों की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विशेषज्ञों को उम्मीद है कि कंपनी के रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। EBITDA में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 47,997 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछली तिमाही में यह 45,885 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग मार्जिन के 18 प्रतिशत से बढ़कर 18.7 प्रतिशत होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,271 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन