20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की ऐतिहासिक छलांग, 13 वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा जनपद

नैनीताल। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत त्रैमास में बीस सूत्री कार्यक्रम में जनपद नैनीताल प्रदेश में 13 वें स्थान पर था, बीस सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले की अत्यंत खराब स्थिति पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बीस सूत्री कार्यक्रम से जुड़े विभागों की नियमित समीक्षा करते हुए विभागों को विकास कार्यों में प्रगति लाते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही नियमित समीक्षा भी की गई। इस संबंध में नियोजन विभाग उत्तराखंड से प्राप्त इस त्रैमासिक आंकड़ों के अनुसार 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

पूर्व में जहां जनपद नैनीताल 13 वें स्थान पर था, वहीं बेहतर कार्य निष्पादन एवं प्रभावी निगरानी के फलस्वरूप अब जनपद ने प्रदेश स्तर पर 13 वें स्थान से उन्नति करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित कुल 6 विभागों का प्रदर्शन बी श्रेणी में रहा है। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं ने भी निरंतर बेहतर प्रगति करते हुए बी श्रेणी में स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों, नियमित समीक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्तमान तिमाही (क्वार्टर) में अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी मूल्यांकन में जनपद की रैंकिंग और अधिक सुदृढ़ हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के भी निर्देश दिए।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश