जन-जन की सरकार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर के उपरांत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, एडीएम विवेक राय ने गुणवत्ता पर दिया जोर

रामनगर। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड रामनगर के मालधनचौड़ क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के उपरांत अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं मनरेगा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का गहनता से निरीक्षण किया। एडीएम द्वारा लोक निर्माण विभाग, रामनगर के अंतर्गत राज्य योजना से स्वीकृत गोपालनगर–रामनगर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्ग (लंबाई 1.850 किमी, लागत ₹149.20 लाख) के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मालधनचौड़ में मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर उपलब्ध सूचना बोर्ड, श्रमिक उपस्थिति, मजदूरी भुगतान, महिला सहभागिता तथा परिसंपत्ति निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा के तहत सृजित परिसंपत्तियां टिकाऊ हों एवं ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ प्रदान करें।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए फील्ड स्तर पर सतत निरीक्षण एवं निगरानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, खण्ड विकास अधिकारी गिरीश पाण्डे संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन