एसएसपी नैनीताल के सख्त रुख में रामनगर के घर और रिसोर्ट मे हुई 2 चोरी के मामलों की गुत्थी सुलझी

रामनगर। थाना रामनगर में दिनांक 15.12.2025 को वादिनी सुमन पत्नी नरेन्द्र, निवासी लखनपुर, रामनगर, नैनीताल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 08.12.2025 को वह दिल्ली गई थीं तथा दिनांक 11.12.2025 को वापस आने पर उनके घर के अंदर से अज्ञात चोर द्वारा दो कड़े, दो चूड़ियाँ एवं दो सोने के बिस्कुट चोरी कर लिए गए हैं।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 414/25, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा की गई।

घटना का अनावरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनांक — 16/12/2025 को चोरपानी की ओर रेलवे भूमि के खाली मैदान से1. नवदीप शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी गली नं0-04, आर0के0पुरम, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

जिनके कब्जे से बरामद माल की मौके पर वादिनी को बुलाकर शिनाख्त कराई गई, जिस पर वादिनी द्वारा उक्त आभूषणों को अपना बताया गया।

बरामदगी-

  • दो पीली धातु के कड़े,
  • दो चूड़ियाँ
  • दो सोने के बिस्कुट,

कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹30,00,000/- (तीस लाख रुपये)

पुलिस टीम-

व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद

व0उ0नि0 दीपक बिष्ट

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार

हे0का0 तालिब हुसैन

कानि0 संजय कुमार

कानि0 संजय सिंह

कानि0 महबूब आलम

मामला-2 दिनांक 04.11.2025 को विकास अग्रवाल पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी एमएल पैलेस आर्य समाज रोड मौहल्ला ठेर थाना संभल जनपद संभल उ0प्र0 ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि दिनांक 03.11.2025 को मेरी बेटी का विवाह टियारा रिजोर्ट रामनगर में था, जिसमें लगभग 300 लोग हमारे परिचित शामिल थे।

उस दौरान एक बैग जिसमें सोने के गहने तथा नकद रूपये एंव उनका मोबाइल फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर में दिनांक 13.11.2025 को एफ0आई0आर0 नं0 400/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

मामले का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को मामले का शीघ्र खुलासा किये जाने हेतु विशेष टीम गठित एवं सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच करते हुए, होटल / रिजार्ट के कर्मचारियों के सत्यापन व पूछताछ एवं रिजार्ट एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए जिनकी शिनाख्त किये जाने पर मध्य प्रदेश का सांसी गैंग से सम्बन्ध होना पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा मध्य प्रदेश में अभियुक्त गणों के घर में दबिश के दौरान दोनों फरार मिले। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के उपरांत सूचना मिली कि दोनो व्यक्ति कुणाल पुत्र जितेन्द्र नि0 कढियासासी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा अभिवन पुत्र विकास नि0 कढियासासी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश जो कि कढियासासी के एक प्राईमरी स्कूल में चोरी के सामान का बटवारा कर रहे है।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्तगण सामान मौके पर छोड़कर भौगोलिक परिस्थिति तथा जंगल का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस द्वारा बैग खोलकर देखे जाने पर उक्त बैग से नकदी तथा बहुमूल्य जेवरात बरामद हुए।

सांसी गैंग का अपराध करने का तरीका

सांसी गैंग का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, जो बड़े बड़े होटल/ रिजार्ट में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर जाते है, तथा मौका मिलते ही नकदी/ बहुमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ करके फरार हो जाते है।

बरामद आभूषण तथा नगदी-

  • 12 लाख नगद
  • एक अंगुठी पीली धातु
  • एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु

पुलिस टीम-

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार

का0 विनीत चौहान

का0 भूपेन्द्र सिंह

हे0का0 इसरार नवी CCTV

का0 संतोष बिष्ट एसओजी

का0 राजेश बिष्ट एसओजी

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन