रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया।

दिनांक 14 सितंबर 2026 को गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की चेकिंग/छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान निम्न अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया।

अभियुक्त कामेश त्यागी के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 800 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद हुईं। कामेश त्यागी को गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विजय सागर के कमरे की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 465 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भरत उर्फ बब्लू के घर की तलाशी में उसके कमरे से 975 ग्राम गांजा एवं पन्नियां बरामद हुईं।

आजिम के घर पर दबिश दी गई, जहां उसकी पत्नी नाजिया गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली। उसके कब्जे से कुल 3.798 किलोग्राम अवैध गांजा एवं पन्नियां बरामद की गईं।

नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा एवं पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गईं।पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरुष सहित कुल 05 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से संयुक्त रूप से कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गांजे की बिक्री के लिए प्रयोग होने वाली पन्नियां बरामद की गईं।बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में fir no 289/26, 290/26, 291/26 U/S 8/20 ndps act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. कामेश त्यागी पुत्र नन्हे सिंह, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 29 वर्ष।
  2. भरत उर्फ बब्लू पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 52 वर्ष।
  3. विजय सागर पुत्र भगवान दास, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 46 वर्ष।
  4. नाजिया पत्नी अजीम, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।
  5. नगमा पत्नी मोहसीन, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, थाना रामनगर, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त कामेश त्यागी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के 02 अभियोग पंजीकृत हैं।

    पुलिस टीम-

    1. निरीक्षक सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक
    2. उ0नि0 दीपक बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक
    3. उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरूमदारा
    4. उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी मालधन
    5. उ0नि0 जोगा सिंह, चौकी प्रभारी ढेला
    6. उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल, चौकी प्रभारी गर्जिया
    7. उ0नि0 सुष्मिता राणा
    8. हे0का0 गगन भण्डारी
    9. हे0का0 जगदीश प्रसाद
    10. का0 महबूब आलम
    11. का0 संजय सिंह
    12. का0 अशोक कम्बोज
    13. का0 अमित गहलोत
    14. का0 विनित चौहान
    15. म0का0 उषा
    16. म0का0 ह्रदेश कौर
    Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

    Related Posts

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

    महिला आत्मनिर्भरता की राह पर रामनगर की पुष्कर सोसायटी, सरकार के सहयोग की उम्मीद से आगे बढ़ रहा स्थानीय हुनर

    रामनगर। पुष्कर सोसायटी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

    नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

    • By Tanuja
    • October 31, 2026
    • 5 views
    नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

    • By Tanuja
    • October 30, 2026
    • 7 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

    हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

    • By Tanuja
    • October 30, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

    डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

    • By Tanuja
    • October 28, 2026
    • 8 views
    डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील