फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,

बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के जरिए रामनगर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।

रामनगर। वादी अरुण कुमार द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर बार-बार फर्जी आईडी बनाई जा रही है तथा उनकी पत्नी की फोटो लगाकर उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन को परेशान करने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की गहन जांच की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR No. 284/2026 धारा 79 BNS एवं 67A, 66D IT Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त-

जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल

निवासी – पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

महिला आत्मनिर्भरता की राह पर रामनगर की पुष्कर सोसायटी, सरकार के सहयोग की उम्मीद से आगे बढ़ रहा स्थानीय हुनर

रामनगर। पुष्कर सोसायटी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 8 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन