धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 19 अहम फैसले पर लगी मुहर

देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

ऊर्जा विभाग ने मुआवज़े की रकम बढ़ा दी है। 2024 में PTCUL के तहत बनने वाले टावरों के लिए हर एक मीटर एरिया के लिए मुआवज़ा दोगुना कर दिया जाएगा। लाइन के नीचे खेती की ज़मीन के लिए भी मुआवज़े की रकम बढ़ा दी गई है।

FAR के रेट्स को बढ़ाने की संस्तुति-

  • प्लानिंग विभाग के तहत सात एक्ट की पहचान करके उन्हें खत्म कर दिया गया है, और एक एक्ट का नाम बदलकर “पब्लिक ट्रस्ट एक्ट” कर दिया गया है। इस एक्ट के तहत, अब छोटे-मोटे अपराधों के लिए जेल की सजा नहीं होगी। पहले, छोटे अपराधों के लिए जेल और जुर्माना होता था, लेकिन अब सिर्फ जुर्माना ही लगेगा, जिससे सज़ा बढ़ जाएगी।
  • ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण को प्राथमिकता पर रखते हुए बढावा दिया जाए।
  • रिसॉर्ट और ईको रिसॉर्ट में एग्रीकल्चर जमीन पर रिसोर्ट बनाने की दी गई अनुमति।
  • मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए रोड लेवल पार्किंग पर कैबिनेट ने लगाई मुहर।
  • मोटल श्रेणी को ड्रॉप किया गया है।
  • वित्त विभाग में उत्तराखंड मॉल एवं सेवा अधिनियम में हुआ संशोधन।
  • तकनीकि शिक्षा टेक्निकल यूनिवर्सिटी में लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक की नियुक्ति की जाती थी, अब अन्य विश्वविद्यालय की तरह विश्वविद्यालय स्तर पर की जाएगी।
  • टाउन प्लानिंग स्कीम और लैंड पुल्लिंग स्कीम पर सरकार करेगी काम, voulantar तरीके से लोग स्कीम में हो सकेंगे शामिल।
  • उत्तराखंड माल एवं सेवाकर संसोधन अध्यादेश लाए जाने कोस मिली मंजूरी।
  • PWD में समूह ग में प्रमोशन के लिए रास्ता साफ।
  • नागरिक उड्डयन विभाग में नैनी सैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़ को अब AAI करेगा संचालित।
  • राजस्व विभाग में सितारगंज के कल्याणपुर का 2004 से सर्किल रेट पर पत्ता नियमित होगा।
  • घसियारी कल्याणी योजना की सब्सिडी 75% से घटकर 60% की गई।
  • नागरिक उद्यान विभाग के तहत नैनी सैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुए MOU पर कैबिनेट की मुहर।
  • PWD विभाग रिसपना और बिंदल रोड पर एलिवेटेड परियोजना में लगने वाले GST और रॉयल्टी में छूट देने पर मंत्रिमंडल ने दी सहमति।
  • परिवहन विभाग में SACI के तहत 15 साल पुराने वाहन को स्क्रैप करने पर वाहन मालिक को 50% की छूट मिलेगी।
  • उच्च शिक्षा विभाग में “मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना” बनाई गई, जिसके लिए छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए संस्था का चयन किया जाएगा।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10वीं और 12वीं में पढ़ने वालों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
  • “भारतीय नागरिक सुरक्षा सुविधा” के तहत अभियोजन निदेशक की अनुमति देने पर सहमति बनी, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरेट भी बनाया जाएगा, 15 साल की सर्विस पूरी करने वालों को चुना जाएगा।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश