दुग्ध विकास मंत्री ने 43 कर्मचारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव को दी हरी झंडी

देहरादून। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, लालकुआँ के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पिछले 14 वर्षों से लंबित पात्र 43 कर्मचारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंत्री द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मंत्री के समक्ष कई अन्य अहम मुद्दे भी उठाए, जिनमें—पर्वतीय क्षेत्रों में महिला डेरी सचिवों को मानदेय 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपया करने की मांग व मैदानी क्षेत्र में सचिवों को पर्वतीय क्षेत्र की भांति किये जाने का प्रस्ताव रखा गया।

महंगाई भत्ते की पुरानी व्यवस्था बहाल करना,वर्ष 2016 से 2019 तक के सातवें वेतनमान के एरियर को अनुमन्य करना,1 लाख लीटर दुग्ध हैंडलिंग क्षमता के अनुरूप स्टाफिंग पैटर्न लागू करना,अत्याधुनिक एन.डी.डी.बी. प्लांट में मशीनरी की विशेषज्ञ स्थापना शामिल रही।

मंत्री बहुगुणा ने कहा-

“दुग्ध संघ दो कदम चलेगा तो सरकार पाँच कदम उसके साथ चलेगी। किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दुग्ध क्षेत्र में सुधार और कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ऐतिहासिक निर्णय जल्द लिए जाएंगे।”

मुकेश बोरा ने मंत्री के बयान पर कहा-

“मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दिया गया विश्वास हमारे कर्मचारियों और किसानों दोनों के लिए उत्साहवर्धक है। सरकार और दुग्ध संघ के संयुक्त प्रयास से दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का व्यापक समाधान संभव होगा।” उन्होंने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय हजारों दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शेष मांगों पर भी शीघ्र निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

भेंट के दौरान वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा, खलील अहमद, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमन्त पाल, मीना रौतेला, राजू दुम्का सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन