उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200 आवेदनों में से 25 युवा परिवर्तनकारी नेतृत्वकर्ताओं को इस फेलोशिप के लिए चुना गया है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एमएससी पर्यावरण विज्ञान (2024-26) के छात्र शिवम ढौंडियाल वर्ष 2015 से Naturorganics के माध्यम से हिमालयी जैव-संसाधनों के मूल्य संवर्धन, टिकाऊ कृषि, ग्रामीण उद्यमिता और वैकल्पिक आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों में हर्बल उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, एग्रोफॉरेस्ट्री, कीवी उत्पादन, पॉलीहाउस कृषि तथा ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम शामिल हैं।

फेलोशिप के तहत चयनित 25 फेलो जयपुर स्थित बाल भवन में करीब एक माह के आवासीय एवं सहभागी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे विशेषज्ञों एवं मार्गदर्शकों के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे तथा सामूहिक सीख को अपने निर्धारित कार्यों में रूपांतरित करेंगे।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शिवम् ढौंडियाल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए उनका चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, “शिवम ढौंडियाल” की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, प्रतिबद्धता और सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों के प्रति निरंतर समर्पण का परिणाम है।

पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण आजीविका और हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास के क्षेत्र में उनके प्रयास सराहनीय हैं। यह उपलब्धि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों की क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक है। हमें विश्वास है कि शिवम इस फेलोशिप के माध्यम से उत्तराखंड के हिमालयी समाज की चुनौतियों और संभावनाओं को व्यापक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे तथा अपने अनुभव और सीख से अन्य युवाओं को भी सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करेंगे।”

विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने भी शिवम ढौंडियाल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे फेलोशिप के माध्यम से अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों को नई दिशा और व्यापक आयाम प्रदान करेंगे।

सत्यार्थी फेलोशिप का आधिकारिक शुभारंभ 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में होगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मंत्री की…

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील