रामनगर में अतिक्रमण पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

रामनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल (प्र.) विवेक राय ने अवगत कराया कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के द्वारा चिन्हित रिजर्व वन भूमि पर अतिक्रमण के 52 प्रकरणों पर नोटिस व सुनवाई उपरांत पारित अंतिम आदेश उपरांत (मा. न्यायालय में वाद विचाराधीन नहीं होने से) प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मांगे जाने पर 09 सेक्टर ऑफिसर व 03 जोनल, एक सुपर ज़ोनल व एक ओवर आल मजिस्ट्रेट, दो पुलिस अधीक्षक, एक एडिशनल एस पी, 03 पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी,पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी उपलब्ध कराई गई।

वन विभाग द्वारा उक्त चिह्नित अतिक्रमण को हटाने से पूर्व 05 उपखण्ड अधिकारी( वन) 09 वन क्षेत्राधिकारी व फारेस्ट गार्ड लगाकर चार दिन पूर्व से मुनादी कराते हुए अतिक्रमण हटाने कि कार्यवाही कि गयी।

अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए रविवार को अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गईं जिसमें किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ कानून व्यवस्था कि स्तिथि कायम रही। उन्होंने अवगत कराया किअतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नगर पालिका रामनगर की भूमि भी खाली कराई गयी।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामनगर ने बताया गया कि वर्ष 2019 में 95 लाख की धनराशि जमा कर कुल 2.5 एकड़ वन भूमि नगर पालिका रामनगर के पक्ष में लीज हुई थी अवैध अध्यासन से नगर पालिका को लिगेसी, ताज़ा कूड़ा निस्तारण, MRF स्थापन व कंस्ट्रक्शन & डेमोलीशन वेस्ट निस्तारण में समस्या हो रही थी, रविवार को उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पालिका के पिलर गाढ़कर तार बाढ़ कराया गया।

इस संबंध में वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सभी प्रभावित अपने स्वयं के अन्यत्र मकान, किराये के मकान या सम्बन्धी के यहां चले गए हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन