पहली बार कॉर्बेट नगरी में आयोजित होगा रणजी ट्रॉफी का ऐतिहासिक मुकाबला

रामनगर। कुमाऊं क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ऐतिहासिक खबर है, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के बैनर तले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) पहली बार कुमाऊं क्षेत्र में रणजी ट्रॉफी मैच आयोजित करने जा रहा है, यह मैच कॉर्बेट नगरी रामनगर के कोशिकी क्रिकेट अकादमी, मंगलार क्षेत्र के मैदान में खेला जाएगा, आयोजन की सभी तैयारियां बीसीसीआई की गाइडलाइन के तहत पूरी की जा चुकी हैं।

यह पहला मौका है जब उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा, यह मैच कल शनिवार से शुरू होकर मंगलवार तक चलेगा यानी चार दिनों तक क्रिकेट का रोमांच रामनगर में देखने को मिलेगा, इस मुकाबले में भारतीय टीम के देशभर के कई नामचीन खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

इस रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तराखंड टीम का सामना ऑल इंडिया रेलवे टीम से होगा, रेलवे टीम देश की अनुभवी और मजबूत टीमों में गिनी जाती है, इस टीम में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से खेलने वाले खिलाड़ी करन शर्मा, हिमांशु सांगवान, उपेंद्र यादव और जे. सुचिथ जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं।

वहीं उत्तराखंड की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, इनमें राजन, जे. सुचिथ (उत्तराखंड टीम में इस बार स्थानीय चयन के अंतर्गत खेलेंगे) जैसे क्रिकेटर टीम की कमान संभालेंगे। सभी खिलाड़ी इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार पर बसे रामनगर में रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगा, यह आयोजन न केवल कुमाऊं क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह का केंद्र बना है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में क्रिकेट के विकास को नई दिशा मिलेगी इसके साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि रणजी जैसे बड़े आयोजन से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, दर्शकों और अधिकारियों की संख्या में इज़ाफ़ा होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि रामनगर में रणजी ट्रॉफी का आयोजन राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा यह उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है, बीसीसीआई के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं, हम चाहते हैं कि इस आयोजन से कुमाऊं क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिले और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

मेहरा ने बताया कि मैदान की पिच, खिलाड़ियों की सुविधा और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था बीसीसीआई की तकनीकी टीम की देखरेख में की गई है। रामनगर में रणजी ट्रॉफी के आयोजन से न केवल कुमाऊं क्षेत्र को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि इससे क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ेगी, यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रहा है।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहां रामनगर में रणजी ट्रॉफी का आयोजन उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा, यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती