संवेदनशील पुलिसिंग की राह पर आई0जी0 रिद्धिम अग्रवाल का जनकेन्द्रित कदम

नैनीताल। आई0जी0 कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल महोदया के निर्देशन में आज कुमाऊं रेंज के समस्त जनपदों के प्रत्येक थाने में थाना दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य संवाद को सशक्त बनाना तथा जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करना रहा।

थाना दिवस के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए त्वरित समाधान, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर विशेष जोर दिया।

आई0जी0 कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा समस्त थानों को निर्देशित किया गया कि वे जनता की समस्याओं का समयबद्ध व संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करें तथा थानों को आमजन की पहुंच वाला, सहयोगपूर्ण एवं विश्वास योग्य केन्द्र बनाएं।

कुमाऊं रेंज पुलिस जनता से अनुरोध करती है कि वे अपने क्षेत्र के थाना दिवस में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के प्रयास और अधिक प्रभावी हो सकें।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश