उपजिलाधिकारी कालाढुंगी ने कोटाबाग क्षेत्र में लगाई चौपाल, निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित

कोटाबाग। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत ने सोमवार को कोटाबाग क्षेत्र में दो चौपाल आयोजित की।

उन्होंने ग्राम मुसाबंगर एवं चांदपुर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को निर्विवाद उत्तराधिकार से संबंधित प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन प्रणाली और निस्तारण की समय सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आमजन को सरल, शीघ्र और न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

उपजिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि सभी उत्तराधिकार प्रकरणों की समयबद्ध एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, अनावश्यक विलंब न होने दें तथा परिवार की सहमति और स्थलीय स्थिति का जिम्मेदारीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करें।

मौके पर निर्विवाद उत्तराधिकार के 10 मामले निस्तारित करते हुए प- क 11 (क) भरने के निर्देश जारी किए।इसके उपरांत उपजिलाधिकारी ने ZALR Act 176 के अंतर्गत कुर्रे बंटवारे से जुड़े प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भूखंड, सीमा, हिस्सेदारी तथा विवाद बिंदुओं का प्रत्यक्ष परीक्षण कर राजस्व टीम को स्पष्ट और निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जा सके।

उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिए कि ZALR 176 के प्रकरणों में सटीक राजस्व अभिलेख, सही सीमांकन और पारिवारिक हिस्सेदारी का स्पष्ट निर्धारण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए राजस्व कर्मियों को पूर्ण ईमानदारी और तत्परता से कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल, हिमांशी आर्या, मनोज उप्रेती, रीडर अमरपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन