अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, जल्द सुनिश्चित होगी मूलभूत सुविधाएं

रामनगर। अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग (राज्यमंत्री), मुकेश कुमार, की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार, रामनगर में अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनसुनवाई कर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया।

अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना है। इसके लिए अधिकारियों को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुननी होंगी और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना होगा।

बैठक के पश्चात अध्यक्ष ने रामनगर ब्लॉक के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र, सुंदरखाल, लेटी चौपड़ा एवं रामपुर ग्राम का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अवगत कराया कि सुंदरखाल ग्राम सभा में लगभग 500 परिवार निवासरत हैं, किंतु अब तक वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं।

इस संबंध में उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शीघ्र ही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लेटी चौपड़ा एवं रामपुर ग्राम की अतिरिक्त भूमि के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मुकेश कुमार ने कहा कि जो गरीब तबके के लोग ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते, उनके लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दो प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रतिनिधि गरीब परिवारों का ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे तथा घर-घर जाकर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि समीक्षा बैठक में प्राप्त समस्याओं के आवेदन-पत्रों पर अधिकारी एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा आयोग को भी इसकी सूचना दें।

समीक्षा बैठक में ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र, इंदर रावत, हरीश दफोटी, मिथिलेश बगड़वाल सहित बीडीओ अंशुल भट्ट (आईएएस), उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, संबंधित ग्राम प्रधान एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन