रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर व सट्टेबाज समेत 2 गिरफ्तार

रामनगर। वादी कुलदीप माहेश्वरी पुत्र स्व. हरिराज माहेश्वरी निवासी बम्बाघेर, कोतवाली रामनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 340/25 धारा 190/309(4)/324(4)/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

इसमें आरोप था कि कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर वसीम खान पुत्र पुत्तन खान खुलेआम सट्टा खिलाने एवं नशे का कारोबार करता है। रोकने पर अभियुक्त वसीम खान ने अपने 05 साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को घर के अंदर ले जाकर अवैध तमंचे की बट से हमला किया, गाली गलौच, मारपीट कर मोबाइल तोड़ा एवं ₹2300 की लूट की।

इसी क्रम में 16.09.2025 को उपनिरीक्षक जोगा सिंह द्वारा सट्टे की खाई- बाड़ी करते हुए 2 अभियुक्तों को ₹6900 के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे वसीम खान के लिए ही सट्टा खिलाते हैं। जिस पर थाना हाजा पर एफआईआर संख्या 346/25 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दिए गए निर्देश पर सुमित पांडेय सीओ रामनगर व अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के लगातार प्रयास पर 02 लोगो को गिरफ्तार किया गया।

1. राहुल टम्टा पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बम्बाघेर, रामनगर को कोसी बैराज के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया गया, जिसे एफआईआर संख्या 340/25 व 346/25 में दाखिल किया गया।

2. वसीम खान पुत्र पुत्तन खान को भी एफआईआर संख्या 346/25 धारा 3/4 जुआ अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त वसीम खान के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे जुआ अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया है अर्जित अवैध संपत्ति को भी सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 जोगा सिंह

2. उ0नि0 सुरभि राणा

3. का0 बिजेन्द्र गौतम

4. का0 संजय सिंह

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

रामनगर पुलिस टीम की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, 2 महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन