नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार शिविरों का किया जा रहा आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन एवं नगर निगम हल्द्वानी की पहल पर नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु वार्ड-वार जन सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। 13 अगस्त से वार्ड 60 से प्रारंभ किए गए शिविर गुरुवार को वार्ड संख्या 01 एवं 02 में आयोजित कर सम्पन्न हो गए हैं।

गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वार्ड संख्या 1 एवं 2 में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः खाद्य आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएं उठाई। अधिकारियों द्वारा इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बद्ध विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

शिविर के दौरान नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने, पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएं उठाई गई। अधिकारियों द्वारा इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

गुरुवार को आयोजित शिविर में आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत कुल 63 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़ने/हटाने के आवेदन सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त 04 यू0सी0सी0 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 12 शिकायत बिजली विभाग से तथा 01 शिकायत जल संस्थान विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, जिसका विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट, विभागीय अधिकारी-कर्मी, वार्ड संख्या 01 की पार्षद बबली वर्मा तथा वार्ड संख्या 02 की पार्षद निर्मला तिवारी उपस्थित रहे। संबंधित पार्षदों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की इस नागरिक-केंद्रित पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

नगर निगम हल्द्वानी के समस्त 60 वार्डों में सफलतापूर्वक जन सुविधा शिविर आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से आमजन को उनके क्षेत्र में ही मूलभूत नागरिक सुविधाएँ सहजता एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से नागरिकों को विभिन्न सेवाएँ उनके डोर स्टेप पर ही उपलब्ध कराई गई।

नगर निगम हल्द्वानी के सभी 60 वार्डों में अब तक आयोजित जन सुविधा शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके द्वार पर ही नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने की उल्लेखनीय एवं अभिनव पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इन वार्डवार आयोजित शिविरों के दौरान 1077 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए, 345 पूर्ति विभाग के आवेदन (नए राशन कार्ड एवं नाम जोड़ने/हटाने सहित) प्राप्त हुए, 177 यूसीसी आवेदन जारी किए गए, 110 बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें, 18 पानी विभाग की शिकायतें तथा 70 स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें दर्ज एवं निस्तारित की गईं।

यह पहल नागरिकों को डोर-स्टेप डिलीवरी की तर्ज़ पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए प्रशासन को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं प्रभावी बना रही है। इसके परिणामस्वरूप नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान की दिशा में हल्द्वानी नगर निगम ने एक नवीन मानक स्थापित किया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार