हल्द्वानी में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला हुई आयोजित

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं डॉ आर एस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हल्द्वानी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में बच्चों के अधिकारों उनके संरक्षण सहित बाल संरक्षण आयोग के उद्देश्यों, अधिकारों, शक्तियों तथा बाल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों आदि के सम्बंध में विचार विमर्श करते हुए चर्चा की गई तथा उपस्थित व ऑन लाईन माध्यम से जुड़े स्कूलों के बच्चों को इस संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग सहित, श्रम, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण सहित विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों के संरक्षण अधिकारों एवं अन्य क्रियाकलापों के सबन्ध में जानकारी दी।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता और संवेदीकरण लाना है। उन्होंने सभी रेखीय विभागों से आए अधिकारियों से कहा कि बच्चों के संरक्षण हेतु सरकार द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों व संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन करना विभागों का दायित्व है।

विशेष रूप से उन्होंने स्वास्थ्य, श्रम,शिक्षा विभागों से आए अधिकारियों से कहा कि उनके विभाग गंभीरता व संवेदनशीलता से कार्य करेंगे तो बाल अपराधों की घटनाओं को कम किया जा सकता है, उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उसके रोकथाम हेतु व्यापक रोकथाम व जागरूकता की बात कही।

कार्यशाला में उत्तराखंड बात संरक्षण आयोग से आए उप सचिव एसके सिंह ने बाल श्रम संघ आयोग द्वारा बच्चों के संरक्षण हेतु किया जा रहे हैं कार्यों आयोग के उद्देश्यों बच्चों के अधिकारों एवं विभिन्न रिकी विभागों के कार्यों जिम्मेदारियां आदि पर अपने विचार व्यक्ति करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग बाल अपराधों की रोकथाम,अधिकारों आदि के बारे में जनपदवार जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों व इस क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं से आए अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्य रूप से उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षाऔर बच्चों को नशे से बचाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया व बच्चों को जानकारी दी गई।

इसके अलावा परिवहन विभाग से आए ए आर टी ओ द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान साइबर सुरक्षा और शारीरिक, मानसिक एवं यौन शोषण से बचाव जैसे विषय भी प्रमुख रूप से शामिल किए गए।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का काम करती हैं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के अन्य लोगों को भी बच्चों से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करती हैं।

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही, बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यशाला का संदेश यही था कि बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

कार्यशाला में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष देवकी आर्य, सदस्य विनोद जोशी, विनीता पाठक, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नजर अली, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी से रजनी तिवारी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं से आए प्रतिनिधि व स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का संचालन रजनी तिवारी द्वारा किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार