उधम सिंह नगर से लगे भारत – नेपाल सीमा मेलाघाट का आई. जी कुमाऊं ने किया निरीक्षण

उधम सिंह नगर। आई.जी. कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने आज दिनांक 10-9-2025 को स्वयं ऊधमसिंहनगर से लगे भारत -नेपाल सीमा मेलाघाट की चैकिंग कर एस0एस0बी0 एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की और ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया। और ग्राम वासियों से भी वार्ता की गई।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

  • “सीमांत सुरक्षा का संकल्प – जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं” – आई.जी. अग्रवाल
  • “थाना-चौकियों की मजबूती, हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई”
  • “प्रहरी की आँखों से नहीं छूटेगा कोई संशय”
  • “सीमांत ग्रामों के सहयोग से मजबूत होगा सुरक्षा चक्रव्यूह”
  • नेपाल सीमा पर सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुमाऊं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

भारत-नेपाल सीमा पर हालात को देखते हुए कुमायूँ पुलिस ने सुरक्षा के मोर्चे पर कमर कस ली है।

भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के तहत सीमा पर सतर्क निगरानी बढ़ा दी गई है। कुमायूँ के तीन सीमावर्ती जनपद – ऊधमसिंहनगर, चम्पावत और पिथौरागढ़ – में पुलिस, एस.एस.बी., वन विभाग और ग्राम चौकीदारों की संयुक्त टीम चप्पे-चप्पे पर नज़र रख रही है।

आई.जी. कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि सीमा सुरक्षा सबका सामूहिक दायित्व है। इसी कड़ी में भारत-नेपाल बार्डर पार आने-जाने वालों का गहनता से सत्यापन किया जा रहा है।

सीमावर्ती थाना-चौकियों को और अधिक मज़बूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाए और किसी भी संदिग्ध हलचल पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

आई.जी. कुमाऊं ने सीमा से सटे गांवों और कस्बों के लोगों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी चौकसी में है और जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दिया जाए।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसएसबी मनोहर, एसपी क्राइम निहारिका तोमर सहित पुलिस एस एस बी के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण