उधम सिंह नगर में यहां बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

किच्छा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में सोमवार, 18 अगस्त को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और भाजपा नेता गफ्फार खान के 25 वर्षीय भतीजे आसिफ की 20 से अधिक हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में हमलावर राइफल, पिस्तौल और बंदूक लेकर गफ्फार के घर में घुसे और 60 से 70 राउंड फायरिंग की। आसिफ की छाती में गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में हार के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है, दुकानें बंद हो गईं और लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। जांच शुरू कर दी गई है, और हमलावरों की तलाश जारी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन