बर्ड फ्लू को लेकर उधम सिंह नगर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, पढ़िए पूरी खबर

उधम सिंह नगर। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रसार को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने एहतियातन बाहरी क्षेत्रों से जनपद में कुक्कुट, अंडों और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस) फैलने के बाद उत्तराखंड के मुर्गीपालकों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। रामपुर के विकासखंड बिलासपुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में करीब 35 हजार मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, जिसके बाद सभी मुर्गियों को मारकर गड्डों में दफना दिया गया।

ऊधम सिंह नगर जिला, जो रामपुर से सटा हुआ है, में भी एहतियात के तौर पर उत्तर प्रदेश से कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पशुपालकों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

अच्छी खबर यह है कि अब तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी पशुपालन और वन विभाग के लिए निगरानी बढ़ाने की चुनौती खड़ी हो गई है, खासकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क जैसे इलाकों में प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

मई 2025 में उत्तर प्रदेश के एक चिड़ियाघर में एक बाघिन की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी कर देहरादून चिड़ियाघर में बाघ, गुलदार और अन्य मांसाहारी वन्यजीवों को कुक्कुट मांस खिलाने पर रोक लगा दी गई थी।

सावधानी के निर्देश-

बाहरी राज्यों से पोल्ट्री उत्पाद न मंगाएं।पोल्ट्री फार्म में नियमित सैनिटाइजेशन करें।मृत पक्षियों की तुरंत सूचना विभाग को दें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन