नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूल की छात्राओं को साइबर अपराध, नशे और महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता के साथ हर संभव मदद मुहैया कराने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के मध्य जाकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाली बनभूलपुरा- प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को नशे व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी देते हुए किसी भी मदद के लिए पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

थाना काठगोदाम- थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लेटीबुंगा की छात्राओं व स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसान, यातायात नियम, महिला व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बेतालघाट क्षेत्र में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्र और छात्राओं को” ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत जागरूक किया गया। नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया तथा इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम इसने बचने के तरीके, सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सुरक्षा का ध्यान रखने के बारे में बताया गया। डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया तथा इनसे बचने के उपाय बताए गए। साथ ही थाना क्षेत्रांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता पूछी गई। और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरके बारे में जागरूक किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन