जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का लगातार किया जा रहा आयोजन

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर, 2025 (सोमवार) को नगर निगम के वार्ड संख्या 25 और 26 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 25 एवं वार्ड 26 के पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया।

इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविरों के दौरान नागरिकों द्वारा मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने तथा पृथक राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ प्रमुख रूप से उठाई गईं। अधिकारियों ने इनमें से शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आधार सेवा से संबंधित कार्यों के अंतर्गत शिविर में कुल 54 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से जुड़े कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़े जाने संबंधी प्रार्थनापत्र सम्मिलित थे। इन सभी आवेदनों का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया।

जन सुविधा शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड संख्या 25 की पार्षद सीमा अंजुम तथा वार्ड संख्या 26 की पार्षद रेश्मा प्रवीन उपस्थित रहे। आज आयोजित जन सुविधा शिविर में संबंधित पार्षदगण ने जिला प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस शिविर के माध्यम से अधिकारियों, संबंधित जनता प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच एक सक्रिय और सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। इस संवाद के चलते नागरिकों की समस्याओं को मौके पर ही समझने और समाधान करने की प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जा सकी। इसके परिणामस्वरूप जनता को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर प्राप्त हो सकेगा।

जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके वार्ड क्षेत्र में ही संपूर्ण नागरिक सुविधा एक ही स्थान पर पर उपलब्ध कराई जा रही है, जहाँ आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाओं के साथ-साथ नगर निगम एवं पूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सहज और सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों मंज पहुँचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर-पास ही मिल सके एवं योजनाओं का सीधा लाभ सरल एवं सहज तरीके से हर नागरिक तक पहुँच सके।

अगला जन सुविधा शिविर दिनांक 9 सितंबर, मंगलवार को वार्ड संख्या 23 एवं 24 के पार्षद कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 8 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश