प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने लालकुआं के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। खेल मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जनपद के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, तथा प्रभावितों से मिली।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने क्षेत्र में भारी बारिश एवं गोला नदी के जल स्तर के बढ़ने से हुए नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र में मानसून में गोला नदी से ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं भवनों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ग्रामीणों से भी मिली और उनसे वार्ता की। ग्रामीणों द्वारा मुख्यतौर से गोला नदी से हर साल हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु स्थाई उपाय करने की मांग की जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों को आस्वस्त कराया कि गोला नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहे है, उसके अनुरूप शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा,ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उप जिलाधिकारी लालकुआँ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं वन विभाग के अधिकारीयों से नुकसान एवं सुरक्षा कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया की भूकटाव को रोके जाने हेतु तात्कालिक रूप से वन विभाग के माध्यम से 38 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के स्थाई समाधान हेतु वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं ब्रिडकुल के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।

इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोला नदी के कारण हर वर्ष होने वाले भूकटाव जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान होता है उसका स्थाई समाधान करना आवश्यकीय है, इस हेतु कार्यदाई सस्था ब्रिडकुल, सिंचाई व वन विभाग शीघ्र ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों को संपन्न कराऐं।

निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, दीपेंद्र कौशयारी, कमलेश चंदोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश