जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय नैनीताल से प्राप्त सूचना अनुसार, माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मां नंदा देवी महोत्सव 2025 में स्टाल लगाकर विधिक जागरूकता हेतु सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकैं वितरित की गई तथा आम जनमानस को पैरा विधिक कार्यकर्त्ता एवं पैनल विधिक वक्तागण के माध्यम से विधिक जानकारी भी दी गई।

साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 सितंबर 2025 के संबंध में भी प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचों के अतिरिक्त परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

सोमवार को जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल द्वारा मेले में लगी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा मेदांता इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एवं रिसर्च गुड़गांव द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में हो रही जांचों तथा बीपी, शुगर, इसीजी अन्य बीमारियां के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उपस्थित व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हर्ष यादव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल विशेष कार्य अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, रमाकांत चौधरी, प्रवेश कुमार चौधरी, पंकज प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश