वीकेंड के दौरान (शनिवार, रविवार) जनपद-नैनीताल का यातायात / डायवर्जन प्लान

नैनीताल। हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र, कैंची धाम, भवाली, भीमताल क्षेत्र व नगर नैनीताल का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान दिनांक 21.06.2025 व 22.06.2025 को समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र-

● बरेली रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जायेंगे।

● रूद्रपुर/रामपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे।

● पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र लालकुआं, पंतनगर, रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली को जाने वाले वाहन काठगोदाम नारिमन तिराहा से बाएं गौलापार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

● पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

● आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस,आदि) आवागमन रविवार को समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में प्रतिबंधित रहेगा।

● रविवार को काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे से 20:00 बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे।

● पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट में चलेंगे।

कैंचीधाम/भवाली/भीमताल क्षेत्र-

● कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को विकास भवन पार्किंग भीमताल व सेनेटोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जायेगा। भवाली क्षेत्र में दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

● नैनीताल, कैंचीधाम, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त चौपहिया वाहन जो कि कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहे है उनको अनिवार्य रूप से भवाली सेनेटोरियम स्थित पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं श्रृद्धालुओं को शटल के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

● हल्द्वानी/काठगोदाम से भीमताल की ओर से कैंचीधाम दर्शन को आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को अनिवार्य रूप से विकास भवन भीमताल स्थित पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं श्रृद्धालुओं को शटल के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

● नौकुचियाताल की ओर से भीमताल/भवाली आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को भीमताल बाईपास से भेजा जायेगा।

● नैनीताल/जौलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जो कि रानीखेत, अल्मोडा, जागेश्वर बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए जा रहे है उनको नैनीबैंड – द्वितीय (नैनीताल रोड) से डायवर्ट कर नैनीबैंड-प्रथम (भीमताल रोड) से डायवर्ट कर बाया रामगढ़ या खुटानी बैण्ड से भेजा जायेगा।

● भीमताल की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जोकि नैनीताल की ओर जा रहे है उनको नैनी बैण्ड-प्रथम भीमताल रोड से डायवर्ट कर नैनी बैण्ड-द्वितीय नैनीताल की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

● हल्द्वानी/काठगोदाम से भीमताल की आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जो कि रानीखेत, अल्मोडा, जागेश्वर बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए जा रहे है उनको खुटानी बैण्ड भीमताल से डायवर्ट कर उनके गंतव्य को भेजा जायेगा।

● अल्मोडा एवं रानीखेत की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों को बायां क्वारब, उड़ाखन, भेटेलिया, धारी, पदमपुरी होते हुए खुटानी बैण्ड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

● जौलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी छोड़ा जायेगा।

● भीमताल की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को खुटानी तिराहे से पदमपुरी, मुक्तेश्वर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

● अल्मोडा से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को क्वारब के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी से छोड़ा जायेगा।

● रानीखेत से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को खैरना के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी से छोड़ा जायेगा।

● यात्री वाहनों जैसे रोडवेज/केमू की बसों पर उपरोक्त यातायात प्लान लागू नहीं होगा।

नगर नैनीताल क्षेत्र-

● वीकेंड के दौरान नगर क्षेत्र नैनीताल में आने वाले वाहन जो कालाढूंगी से वाया नैनीताल शहर मे आते है । उन वाहनों को नगर नैनीताल की पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत भर जाने पर रुसी-1 व नारायण नगर में ही पार्क किया जायेगा नारायण नगर पार्किंग स्थल से शटल सेवा आरम्भ कर पर्यटकों को नैनीताल शहर में लाया जायेगा पार्किंग स्थल लगभग 20 प्रतिशत अतिरिक्त खाली होने पर कुछ वाहनों को नियमानुसार नैनीताल शहर को भेजा जायेगा जो निर्धारित पार्किंग स्थलो पर पार्क होंगे।

● जो वाहन हल्द्वानी शहर से नैनीताल को आयेंगे उन वाहनों को रुसी -2 हल्द्वानी रोड पर ही पार्क किया जायेगा रुसी-2 से शटल सेवा आरम्भ कर पर्यटकों को नैनीताल शहर में लाया जायेगा 20 प्रतिशत पार्किंग स्थल अतिरिक्त खाली होने पर उपरोक्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

● जो वाहन कैंचीधाम / भवाली से नैनीताल शहर को आयेंगे उन वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्जन कर नं -1 बैण्ड से रुसी-2 को भेजें जायेगे व रुसी-2 में ही पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल शहर में भेजा जायेगा।

● जिन वाहनों को कैंचीधाम भवाली से वाया नैनीताल होते हुए दिल्ली, हरियाणा, मुरादाबाद यू.पी. आदि शहरो को जाना होगा उन वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्जन कर नं.-1 बैण्ड से रुसी-2 होते हुए रुसी-1 कालाढूंगी रोड से अपने गंतव्य को जायेंगे।

● जिन वाहनों को कालाढूंगी रोड से वाया नैनीताल शहर होते हुए अल्मोडा, बागेश्वर व कैंचीधाम दर्शन हेतु जाना होगा उन वाहनों को रुसी-1 से रुसी-2 की तरफ डायवर्जन कर वाया नंबर – 1 बैण्ड होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली से कैंचीधाम व अल्मोडा बागेश्वर को भेजा जायेगा।

● यदि नैनीताल शहर में निर्धारित पार्किंग स्थल पूर्ण रुप से भर जाने व नारायण नगर में पार्किंग सुविधा उपलब्ध न होने व यातायात का अधिक दबाव होने पर कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से नैनीताल शहर को आने वाले वाहनों को वाया हल्द्वानी शहर होते हुए भवाली, भीमताल से कैंचीधाम व अल्मोडा, बागेश्वर को भेजे जाएंगे।

● जो वाहन अल्मोडा बागेश्वर व कैचीधाम भवाली से वाया कालाढूगीं होते हुए दिल्ली, हरियाणा,मुरादाबाद यू0पी0 आदि शहरो को जाना चाहते है । उन वाहनों को रुसी-1 व रुसी-2 में यातायात का दबाव अधिक होने पर नंबर-1 बैण्ड जौलीकोट व भवाली चौराहा से डायवर्जन कर हल्द्वानी शहर होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें।

● जो वाहन हल्द्वानी शहर से भीमताल तिराहा से जौलीकोट होते हुए मस्जिद तिराहा से कैंचीधाम को जाना चाहते है। नैनीताल रोड ज्योलीकोट न0-1 बैण्ड पर यातायात का दबाव अधिक होने पर उन वाहनों को भीमताल तिराहा काठगोदाम से डायवर्जन कर वाया भीमताल होते हुए भवाली कैंचीधाम को भेजा जायेगा।

● लोकल वाहन जो बारापत्थर से मन्नुमहारानी होते हुए मालरोड होते हुए तल्लीताल को आना चाहते है उन वाहनो को भी बारापत्थर से डायवर्जन कर वाया शेरवुड रोड, राजभवन रोड से फांसीगदैरा होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें।

● नैनीताल शहर में कोतवाली मल्लीताल, थाना तल्लीताल व यातायात कर्मगणों की ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुचारु संचालन किया जायेगा व नो पार्किगं स्थलो पर खडे वाहनो को चिन्हित कर पार्किंग स्थल पर ही पार्क किया जायेगा।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे जनपद-नैनीताल के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा रूट पर यात्रा करने का कष्ट करें।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश