अलग–अलग मामलों में अवैध शराब की बिक्री और बिजली के तार चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में अवैध नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक घटनाओं के तत्काल अनावरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों में अवैध नशे की तस्करी करने वाले तथा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

मुखानी पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अशीष बिष्ट पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट निवासी गांधी आश्रम फतेहपुर के बासनी स्थित रेस्टोरेंट से 1 मैकडॉवेल क्वार्टर शील्ड, 1 बोतल पार्सल ब्लू खुली आधी भरी हुई, 1क्वार्टर रॉयल स्टैग आधा भरा, 1 खाली बोतल रॉयल चैलेंजर्स, 1 खाली बोतल ब्लेंडर प्राइड, 1 पानी की बोतल, 2 प्लास्टिक के बोतल खाली बरामद कर बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब पिलाना मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम-

1- उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी

2- कांस्टेबल पूरन सिंह

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चरण सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी जागरण बरहनी बाजपुर को 56 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ भाखड़ा पुल के समीप हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम-

1- उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य

2- कांस्टेबल कुंदन सिंह

दिनांक 15/06/25 को वादी के. सी.एस.खत्री पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह खत्री निवासी श्याम अपार्टमेंट मुखानी चौराहा के निर्माणाधीन मकान में फिटिंग हेतु रखें 10 बंडल हैवेल्स कंपनी की वायर चोरी करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 145/25 धारा 305(a) बी.एन.एस पंजीकृत कर थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन तथा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजवीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय सोनपाल कश्यप निवासी लालडाट रोड वंदना विहार थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष पम्मी डा ढाबा के पास नीम के पेड़ के पास खाली प्लॉट से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-

1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद

2- कॉन्स्टेबल रविंद्र खाती

3- कांस्टेबल खेम सिंह राणा

4- कांस्टेबल हरीश रावत

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार