कैंची धाम मार्ग में एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज की मृत्यु संबंधी समाचारों के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल। आज समाचार पत्रों में कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई है।

उक्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए एक जांच गठित की गई है, तथा जांच अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ0 जगदीश चंद्रा को नामित किया गया है।

प्रारंभिक जांच में निम्न तथ्य सामने आए हैं-

  • संबंधित एंबुलेंस सायं लगभग 06:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 08:00 बजे के आसपास एंबुलेंस भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक उपचार दिया गया।
  • चिकित्सकों द्वारा मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर किया गया, जिसके उपरांत लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के उपचार में विलंब होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।

फिर भी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी, एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट जांच उपरांत प्रस्तुत की जाएगी।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश