एसपी क्राइम/नैनीताल ने मल्लीताल में किया पीस कमिटी की बैठक का आयोजन

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी त्योहार “ईद” के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्रों में स्थापित पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में आज दिनांक 04.06.2025 को डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा कोतवाली मल्लीताल में आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत नैनीताल नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

• सर्वप्रथम सभी उपस्थित कमिटी सदस्यों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

• सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।

• धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

• धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं।

• कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

• सभी धार्मिक अनुयायियों और कमिटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

• सभी से प्रशसान द्वारा निर्धारित कुर्बानी स्थलों में ही कुर्बानी करने की अपील की गई। कुर्बानी खुले में नही की जाय।

• सभी से इस दौरान वेस्ट डिस्पोजल करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया।

• धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।

• सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।

• धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सेवा–बिजली, पानी आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को पर्याप्त आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, नगर पालिका के प्राधिकारी, जल संस्थान विद्युत विभाग, समेत व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई, मीडिया बंधू तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश