सख्त सत्यापन के दौरान उजागर हुई दस्तावेजी धोखाधड़ी, आधार फर्जीवाड़े में मल्लीताल थाने में दर्ज किया मुकदमा

नैनीताल। कोतवाली मल्लीताल, नैनीताल में दिनांक 14/05/2025 को अमित लाल शाह पुत्र सुंदर लाल शाह, निवासी मकान नंबर 21, बड़ा बाजार, मल्लीताल, नैनीताल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने यह उल्लेख किया कि उनके पैतृक निवास स्थान मकान नंबर 21 बड़ा बाजार, मल्लीताल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ है, जबकि उक्त व्यक्ति या उसके परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है, न ही कभी उक्त स्थान पर उनके निवास की अनुमति दी गई है। तहरीर में उल्लिखित नाम अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान का आधार कार्ड संदिग्ध पाया गया, जिसमें शिकायतकर्ता के पते का उपयोग किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दीपक कार्की को गहनता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2015 से लेकर वर्तमान तक, अब्दुल अलीम खान व उनके परिजनों द्वारा उपरोक्त पते का प्रयोग करते हुए आधार कार्ड बनवाए गए, तथा इन फर्जी पते वाले दस्तावेजों का उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों में किया गया। उक्त प्रकरण में दिनाँक- 02/06/2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के अंतर्गत थाना मल्लीताल पर मु0अ0सं0 28/2025 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है एवं संबंधित विभागों को सूचित कर आधार कार्ड रद्द करने एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन