वीकेंड के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात रहेगा डाइवर्ट, यह रहेगा हल्द्वानी-काठगोदाम का यातायात डायवर्जन प्लान

नैनीताल। वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को पर्यटकों व जनता के सुगम आवागमन हेतु नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों का यातायात प्रभावित रहेगा।

बता दें कि यह प्लान दिनांक 31.05.2025 व 01.06.2025 को वाहनों का दबाव अधिक होने पर समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

• बरेली रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है उन्हें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड हल्द्वानी से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे।

• रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे और कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे।

• पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र लालकुआं, पंतनगर, रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली को जाने वाले वाहन काठगोदाम नारिमन तिराहा से बांये गौलापार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

वीकेंड के दौरान शनिवार एवं रविवार को यात्रा रूट में-

• (हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी) की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

• पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 09:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले भारी वाहनों को 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी तिराहा से अन्दर तथा पुलिस चौकी सलड़ी व अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जायेगा।

• काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे से 20:00 बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।

✓ नगर नैनीताल का यातायात / पार्किंग प्लान-

• नैनीताल की पार्किंग भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को नारायण नगर पार्किंग पर पार्क करवाकर वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।

• हल्द्वानी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रूसी–2 पर पार्क करवाकर शटल के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।

• जिन होटलों में पार्किंग है उनकी बुकिंग वाले वाहनों को ही नैनीताल जाने दिया जाएगा।

✓ यातायात डायवर्जन/पार्किग प्लान कैंचीधाम/भवाली/भीमताल दिनांक- 31/05/2025 (शनिवार) व 01/06/2025 (रविवार) ( प्रातः 06.00 बजे रात्रि 07.00 बजे तक)

(चार पहिया वाहनों का यातायात डायवर्जन प्लान)-

• नैनीताल,ज्योलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जो कि कैंचीधाम दर्शन के लिये जा रहे है उनको अनिवार्य रूप से भवाली सैनिटोरियम स्थित पार्किग में पार्क कराया जायेगा एवं श्रृद्धालुओं को शटल के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी/काठगोदाम से भीमताल की ओर से कैचीधाम दर्शन को आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों को अनिवार्य रूप से विकास भवन भीमताल स्थित पार्किग में पार्क कराया जायेगा एवं श्रृद्धालुओं को शटल के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।

• नौकुचियाताल की ओर से भीमताल/भवाली आने वाले समस्त चार पहिया वाहनो को भीमताल बाईपास से भेजा जायेगा।

• नैनीताल/ज्योलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जो कि रानीखेत, अल्मोडा, जागेश्वर बागेश्वर, पिथौरागढ के लिये जा रहे है उनको नैनीबैण्ड-द्वितीय (नैनीताल रोड) से डायवर्ट कर नैनीबैण्ड-प्रथम (भीमताल रोड) से डायवर्ट कर बाया रामगढ या खुटानी बैण्ड से भेजा जायेगा।

• भीमताल की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जोकि नैनीताल की ओर जा रहे है उनको नैनी बैण्ड-प्रथम भीमताल रोड से डायवर्ट कर नैनी बैण्ड-द्वितीय नैनीताल की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

• हल्द्वानी/काठगोदाम से भीमताल की आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जो कि रानीखेत, अल्मोडा, जागेश्वर बागेश्वर, पिथौरागढ के लिये जा रहे है उनको खुटानी बैण्ड भीमताल से डायवर्ट कर उनके गन्तव्य को भेजा जायेगा।

• अल्मोडा एवं रानीखेत की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहनों को बायां क्वारब, ओडाखान, भेटेलिया, धारी, पदमपुरी होते हुये खुटानी बैण्ड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

(बड़े भारी वाहनों का यातायात प्लान)-

• ज्योलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले समस्त बडे वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी छोडा जायेगा।

• भीमताल की ओर से आने वाले समस्त बडे वाहनों को खुटानी तिराहे से पदमपुरी, मुक्तेश्वर की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

• अल्मोडा से आने वाले समस्त बडे वाहनों को क्वारब के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी से छोडा जायेगा।

• रानीखेत से आने वाले समस्त बडे वाहनों को खैरना के पास रोक दिया जायेगा एवं यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी से छोडा जायेगा।

नोट- यात्री वाहनों जैसे रोडवेज/केमू की बसों पर उपरोक्त यातायात प्लान लागू नहीं होगा।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त यातायात/डाइवर्जन प्लान के मद्देनजर ही अपनी यात्रा प्लान करें।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण