रामनगर में ऑपरेशन सेनीटाइज के तहत चला व्यापक सत्यापन अभियान, 300 लोगों का हुआ सत्यापन, 12 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना

रामनगर। अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज रामनगर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन कार्यवाही प्रकाश चंद, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में, सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा मनीषा मारकाना, तहसीलदार रामनगर एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई।

कार्यवाही हेतु क्षेत्र को कुल 2 सेक्टरों में बाँटकर 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें पुलिस, IRB एवं CAPF बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों द्वारा रेलवे पड़ाव, उठपड़ाव, खताड़ी, गुलरघट्टी, पूछड़ी, फौजी कॉलोनी, कार्बेट कॉलोनी, तेलीपुरा आदि स्थानों में व्यापक चैकिंग की गई।

जिसमें निम्न कार्यवाही की गई-

  • कुल 300 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
  • 50 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्यवाही की गई।

12 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान, कुल जुर्माना 1,20,000/- रुपये। 38 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 10,250/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त, सत्यापन के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 04 वाहन सीज किए गए।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Posts

रामनगर के खताड़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज रामनगर के खताड़ी में एक दर्जन से अधिक फुटकर और डिस्ट्रीब्यूटर के फल मिठाई, खजला, सेवई,…

सीओ रामनगर ने किया कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

रामनगर। सीओ रामनगर सुमित पांडे द्वारा दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली रामनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, वरिष्ठ उ0नि0 महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक जोगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश