रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) में आज सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड, देहरादून की अध्यक्षता में परीक्षाफल समिति की पहली बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साथ-साथ परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2024 का रिजल्ट 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे।







