बिग ब्रेकिंग: जोशीमठ में एक जली हुई कार और उसमें महिला का शव मिलने से हड़कंप, पिछले दिन महिला के साथ घूमता दिख रहा पुरुष फरार

चमोली। उत्तराखंड अपराधियो के लिए सैरगाह बनता जा रहा है। किसी को साजिसन मारना हो तो लोग शांत इलाके को अपने अपराध करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पर्यटक के नाम पर मौज मस्ती के बाद कई बार आपराधिक घटनाएं को अंजाम देते है।

ऐसे ही एक मामला चमोली जिले के जोशीमठ मे सामने आया है। यहाँ एक जली हुई कर में महिला का कंकाल मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मामला उत्तराखंड के चमोली जनपद ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली। कार के अंदर से एक महिला का कंकाल भी मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। यह घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के साथ मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। प्रथमदृष्टया युवक पर ही हत्या के बाद युवती को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह जताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार बीती शनिवार को कर्नाटक नम्बर की मारुति रिट्ज कार में एक युवक और युवती घूमते हुए दिखाई दिए थे। शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी।

पुलिस के अनुसार यह कार बंगलुरु में निवासी एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

गढ़वाल में यहां फिर बादल फटने से मची तबाही, कई घर दुकानें मलवे में हुई तब्दील

चमोली। उत्तराखंड के गढ़वाल में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसी ही घटना चमोली जिले के थराली क्षेत्र से सामने आई है। जहां कल देर रात…

बद्रीनाथ हाइवे पर आर्मी जवानों से भरी बस पलटी

चमोली। उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे रोजाना कहर बनकर टूट रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग इन हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण