गढ़वाल में यहां फिर बादल फटने से मची तबाही, कई घर दुकानें मलवे में हुई तब्दील

चमोली। उत्तराखंड के गढ़वाल में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसी ही घटना चमोली जिले के थराली क्षेत्र से सामने आई है। जहां कल देर रात बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। टूनरी गदेरा के उफान पर आने से तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में भारी मलबा घुस गया। कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुँचा है, जबकि तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

थराली के राड़ीबगड़ में एसडीएम आवास भी मलबे की चपेट में आ गया, हालांकि एसडीएम समेत परिवारजन रात को ही सुरक्षित स्थान पर पहुँच गए।

सूचना के अनुसार थराली बाजार मलबे से पट गया है, जहां कई वाहन बहकर सड़कों और घरों तक पहुँच गए। थराली–सागवाड़ा मार्ग व थराली–ग्वालदम मार्ग कई जगह मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

थराली के चेपड़ों क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है, जहां तीन से अधिक दुकानें बह गईं। वहीं, मलबे से कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

बद्रीनाथ हाइवे पर आर्मी जवानों से भरी बस पलटी

चमोली। उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे रोजाना कहर बनकर टूट रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग इन हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर…

चमोली की मानसी नेगी ने जर्मनी में जीता पदक

चमोली। 16 से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में 100 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट 18 खेलों में पदक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन