नौ महीने बाद हुई सुनीता विलियम्स की घर वापसी

नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसीं नासा की अंतरिक्ष यात्री और ‘भारत की बेटी’ सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आखिरकार धरती पर लौट आए हैं। एलन मस्‍क की कंपनी स्पेस एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए उन्‍होंने फ्लोरिडा तट के पास लैंड क‍िया। स्पेसएक्स रिकवरी टीमें उस स्थान पर पहुंच गई हैं। जहां बुधवार को ड्रैगन अंतरिक्ष यान उतरा था।

यान को रिकवरी वेहिकल के जर‍िए बाहर लाया गया है। ड्रैगन बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे उतरा। बिल्‍कुल यही टाइम नासा ने तय क‍िया था। सुनीता व‍िल‍ियम्‍स समेत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट से बाहर निकाला जा रहा है। सबसे पहले उनकी सेहत जांची जाएगी। ड्रैगन फ्रीडम को पानी से बाहर निकालकर रिकवरी पोत पर ले जाया गया।

नासा ने बुधवार को भारतीय समयानुसार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए उल्टी गिनती शुरू होते ही सुबह 2.15 बजे अपना स्पलैशडाउन कवरेज शुरू कर दिया था। स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 2.41 बजे डी-ऑर्बिटल बर्न किया।

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा तट पर मौसम अभी तक साफ था। सुनीता व‍िल‍ियम्‍स को लेकर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान यहीं पर स्पलैशडाउन किया। नासा और स्पेसएक्स लगातार क्षेत्र में मौसम की स्थिति की निगरानी करते रहे।

नासा के ल‍िए यह सबसे बड़ी उपलब्‍ध‍ियों में से एक है, क्‍योंक‍ि नौ महीने से वह इस पल का इंतजार कर रहा था। भारतीयों के ल‍िए भी यह गर्व का पल है। कई लोग सोशल मीडया में उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।

पूर्व इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के बारे में अक्सर जानकारी लेते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण भी दिया था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन