भारत अपना खुद का ब्राउजर बनाने पर तेजी से कर रहा काम, डेटा चोरी पर लगेगा लगाम

हिमखंड ब्यूरो। माइक्रासॉफ्ट, गूगल क्रॉम और मोजिला फायरफॉक्स जैसे वेब ब्राउजर्स की मदद से हम अपनी पसंदीदा इंटरनेट साइट्स पर पहुंचते हैं। इन ब्राउजर्स का इस्तेमाल पूरी दुनिया में होता है और अब इन्हें टक्कर देने के लिए भारत अपना ब्राउजर बना सकता है।अगर भारत अपना स्वदेशी ब्राउजर बनाने में कामयाब हो जाती है, तो इससे माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है।

भारत सरकार देश की आईटी कंपनियों को अपना ब्राउजर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए सरकार ने एक वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज कंप्टीशन का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने के लिए देश भर की तमाम आईटी कंपनियों, इनोवेटर्स और डेवलपर्स को आमंत्रित किया गया था। इस कंप्टीशन में कुल 58 एंट्रीज हुईं, जिनमें से तीन विनर्स चुने गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विजेताओं का चयन टियर-2 और टियर-3 शहरों से हुआ।

इसमें पहला स्थान Zoho ने हासिल किया। इसके लिए जोहो को पुरस्कार स्वरूप एक करोड़ रुपये की राशि दी गई है। दूसरा स्थान Ping ने हासिल किया है, जिसे 75 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई है। तीसरा स्थान Ajna ने हासिल किया है, जिसे पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये मिले। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, भारत का आईटी सेक्टर का रेवेन्यू 282 बिलियन डॉलर से ज्यादा का है।

हालांकि, अब तक फोकस सिर्फ सर्विसेज पर ही था, लेकिन अब सरकार सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट डेवलप करने पर ध्यान दे रही है और इसके लिए स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि देश का अपना ब्राउजर बनकर तैयार हो, जो डाटा सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का भी पालन करे।

लोकल ब्राउजर होने के कई फायदे-

देश का खुद का ब्राउजर होगा, तो इसके फायदे भी कई हैं। एक तो इससे डेटा सिक्योरिटी बनी रही। देश की डेटा देश में ही बनी रहेगी। डेटा लीक होने का कोई खतरा नहीं है। सरकार की इस पर लगातार नजर बनी रहेगी। यह iOS, Windows और Android सभी पर काम करेगा। इसी के साथ भारत को एक ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाने के सरकार के लक्ष्य को भी हासिल करने में मदद मिलेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन