पाकिस्तान को आतंकी एक के बाद एक झटके दे रहे हैं। ट्रेन हाईजैकिंग के सदमे से अभी पाकिस्तान पूरी तरह बाहर भी नहीं निकल पाया था कि बलूचिस्तान में एक और आतंकी हमला हो गया है।
बलूचिस्तान के नोशकी में घात लगाकर किए गए हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 26 घायल हो गए। नोशकी इलाका अफगानिस्तान की सीमा के करीब है। बलूचिस्तान के नोशकी में एन-40 हाईवे पर फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की बस पर हमला किया गया। अधिकारियों के मुताबिक पहले हमला एक विस्फोट के साथ हुआ। सैनिक संभल पाते उससे पहले उनके ऊपर गोलीबारी भी होनी लगी।
हमले की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। BLA का दावा है कि उसके हमले में 90 सैनिकों की मौत हुई है। BLA ने कहा कि उसकी आत्मघाती शाखा मजीद ब्रिगेड ने पाकिस्तानी आर्मी के काफिले को निशाना बनाया। उसने आगे कहा कि काफिला 8 बसों वाला थी, जिसमें से एक पूरी तरह धमाके से तबाह हो गई।
बयान में BLA ने आगे कहा, ‘बम धमाके के बाद हमारे लड़ाकों ने बाकी बसों को घेर लिया और बसों में मौजूद सभी सैनिकों को मार दिया। मारे गए दुश्मनों की संख्या 90 है।’







