अमृतसर में फिर ग्रेनेड अटैक, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया हमला

अमृतसर। यहां खंडवाला इलाके में शुक्रवार की आधी रात 12:30 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। बाइक पर सवार दो युवकों ने ठाकुर द्वारा मंदिर के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया हमले में कोई नुकसान होने का जानकारी नहीं है। पुलिस ने हमले को छुपाने के लिए रात को ही ग्रीन पर्दा से ढक दिया व सफाई करवा दी। ग्रेनेड हमले से मंदिर की पहली मंजिल की दीवार, दरवाजे और शीशे टूट गए।

ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि रात वह सो रहे थे कि एकाएक धमाके की आवाज आई और वह उठ खड़े हुए। उन्होंने बताया कि धमाके से मंदिर की खिड़कियां और दरवाजे तक टूट गए। घटना स्थल पर पहुंचे महामंडलेश्वर अश्नील जी महाराज ने बताया कि आतंकियों की तरफ से ग्रेनेड हमले थम नहीं रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई हैl उन्होंने बताया कि इस तरह के आतंकी हमले से निपटने के लिए सरकार और पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल पर ठाकुरद्वारा मंदिर की ओर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद, उनमें से एक मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब 2 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भुल्लर ने कहा कि पुलिस दल विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा