राममंदिर को दहलाने की हो रही थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासा

अयोध्या। हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रही थी। इसके लिए आईएसआई ने अब्दुल रहमान को तैयार किया था।

अब्दुल रहमान ISI के टच में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राममंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके। साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी की। फैजाबाद से ट्रेन से अब्दुल पहले फरीदाबाद पहुँचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था। हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया।

अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का निवासी है और कथित रूप से एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने पाली इलाके के खंडहर मकान में छुपाए गए हथियारों की जानकारी दी, जिसके बाद एटीएस और फरीदाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गुजरात एटीएस की टीम रविवार शाम पाली इलाके में पहुंची, जहां उस इलाक़े में फ़रीदाबाद पुलिस भी तैनात रहा।

इस दौरान किसी भी सिविलियन को इलाके में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने करीब चार घंटे तक खंडहर मकान की गहन जांच की और दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

Related Posts

हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने कमिश्नर मोहित अग्रवाल से बालिका के साथ हुए गैंगरेप मामले की ली विस्तृत जानकारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 58वें दौरे पर यहां मेहंदी गंज हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और…

UP बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर सरकार सख्त, पकड़े गए तो मिलेगी आजीवन की सजा

उत्तर प्रदेश। 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सरकार कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश