UP बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर सरकार सख्त, पकड़े गए तो मिलेगी आजीवन की सजा

उत्तर प्रदेश। 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सरकार कुछ सख्त कदम उठाने जा रही है।

बोर्ड परीक्षा के दौरान अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाता है तो उसे अगले साल भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा नकल माफियाओं और पेपर लीक में शामिल मिलने पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा।

सहारनपुर के DM मनीष बंसल ने 24 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा में नकल और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त फैसला लिया है।

इस बार की परीक्षा में जो छात्र नकल करते हुए पाया जाता है। उसे अगले साल भी परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। साथ ही नकल माफियाओं और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ नए प्रावधान के तहत एक करोड़ तक का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही आजीवन कारावास भी हो सकता है। यही नहीं नकल माफियाओं की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।

अलगे साल भी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 लाया गया था। इसके तहत छात्र प्रस्तावित इस कानून में कारावास या जुर्माने के दण्ड की परिधि में नहीं होंगे। उनका सिर्फ परीक्षा परिणाम रोककर उन्हें एक साल के लिए अगली परीक्षा में हिस्सा लेने से रोक दिया जाएगा।

नकल, पेपर लीक जैसे अपराधों के अलावा फर्जी वेबसाइट बनाना, फर्जी परीक्षा आयोजित करना, फर्जी प्रवेश पत्र जारी करना, फर्जी प्रश्न पत्र को वास्तविक प्रश्न पत्र के रूप में संबंधित परीक्षा से पहले प्रसारित करना भी अपराध होगा।

परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल होने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। इसमें आजीवन कारावास के साथ एक करोड़ रूपये तक का जुर्माना भी शामिल है।

अगर पेपर लीक और नकल समेत परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों में परीक्षा संस्थान या परीक्षा कराने वाली एजेंसी शामिल पाई जाती हैं तो उससे उस परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा। साथ ही उसकी संपत्ति भी कुर्क और जब्त की जा सकती है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने कमिश्नर मोहित अग्रवाल से बालिका के साथ हुए गैंगरेप मामले की ली विस्तृत जानकारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 58वें दौरे पर यहां मेहंदी गंज हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और…

राममंदिर को दहलाने की हो रही थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासा

अयोध्या। हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन