Big breaking: पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमले का दावा, मुंबई पुलिस को मिली धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉल के जरिए धमकी दी गई है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमला होने वाला है। कॉल आने के तुरंत बाद पुलिस एक्टिव हो गई और अलर्ट मोड पर आ गई ऐसा दावा करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमला होने का दावा करने वाले व्यक्ति के कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। मंगलवार (11 फरवरी) को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल करके चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, जो इस समय अमेरिका दौरे पर हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की। हालांकि, यह पता चला कि मुंबई कंट्रोल रूम को इसी नंबर से पहले भी विभिन्न धमकियों के संबंध में कॉल आ चुके हैं, जो बाद में फर्जी निकलें। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई कंट्रोल रूम में फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक बीमार हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी भी सतर्क है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को ऐसी कोई धमकी मिली है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर जिस नंबर से यह मैसेज भेजा गया था, वह अजमेर राजस्थान का था। उस दौरान भी यह संदेह जताया गया था कि धमकी देने वाला व्यक्ति विक्षिप्त है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण