वक्फ बिल पर राज्यसभा में हंगामा, जेपीसी रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष ने की नारेबाजी

दिल्ली। वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश की गई। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ऐसी फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानेंगे, इस बिल को JPC में दोबारा भेजा जाए।’

खरगे ने कहा, ”वक्फ बोर्ड पर जेपीसी रिपोर्ट में कई सदस्यों की असहमति है। उन नोट्स को हटाना और हमारे विचारों को दबाना ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र विरोधी है।

असहमति रिपोर्ट को हटाने के बाद जो भी रिपोर्ट पेश की गई है, मैं उसकी निंदा करता हूं। हम ऐसी फर्जी रिपोर्ट को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अगर रिपोर्ट में असहमति के विचार नहीं हैं, तो उसे वापस भेजकर दोबारा पेश किया जाना चाहिए।”

राज्यसभा में विपक्ष ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश किए जाने का विरोध किया। सरकार पर उनके असहमति नोटों को सेंसर करने का आरोप लगाया।

हंगामे की वजह से सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही रात 11:20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। राज्यसभा में वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामे पर बीजेपी सांसद नड्डा ने कहा कि सदन की परंपरा का ध्यान रखें।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से संबंधित एक खबर को लेकर लोकसभा में हंगामा किया। इसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के लगभग पांच मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। जलशक्ति मंत्रालय से संबंधित कुछ पूरक प्रश्न पूछे गए।

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से नारेबाजी बंद करने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से गतिरोध करते हैं। यह अच्छी परंपरा नहीं है। आप (कांग्रेस) ने इतने साल शासन किया है। आप सदन में व्यवधान पैदा करना चाहते हैं।’’

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा, ”हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह शुरू से ही हमारा रुख रहा है। हमारे असहमति नोटों के कुछ हिस्से जेपीसी रिपोर्ट से हटा दिए गए थे।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार