महाकुंभ में लगा 300 km लंबा दुनिया का सबसे बड़ा जाम, प्रयागराज से लेकर एमपी बॉर्डर तक फंसे लोग

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां दुनिया की सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन गया है। वहीं, इस महाकुंभ में कई और रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे ही महाकुंभ ने महाजाम का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि प्रयागराज इन दिनों दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में एक बन गया है। जहां 1-2 घंटे नहीं, बल्कि पिछले 72 घंटे से चारों तरफ भीषण जाम देखने को मिल रहा है।

यही नहीं मध्य प्रदेश के सतना और कटनी बॉर्डर से लेकर 300 किलोमीटर प्रयागराज तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रेला जारी है। जहां भीषण जाम को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खास अपील की है। इसके बाद भी चारों तरफ जाम लगा हुआ है।

बता दें कि 2 दिन पहले ही प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर श्रद्धालुओं से एक अपील की है।

सीएम ने लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं का चाकघाट रीवा से लेकर जबलपुर, कटनी और शिवनी जिले तक मार्ग अवरोध हो गया है।उन्होंने लिखा कि वाहनों में ज्यादातर महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे हैं।

इन जिलों के प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया है कि तुरंत श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसी भोजन, पानी, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए।

वहीं, मोहन यादव ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से प्रशासन व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करने की अपील की है। महाकुंभ 2025 प्रयागराज के स्थानीय लोग तो जीवन भर याद रखेंगे।

वहीं, देश के कौन-कौन से आने वाले श्रद्धालु भी जाम को कभी भूल नहीं पाएंगे। क्योंकि ना तो प्रयागराज के स्थानीय लोग स्कूल अस्पताल या जरूरी सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं। इसके साथ ही ना तो यहां आने वाले श्रद्धालु समय से प्रयागराज संगम पहुंच पा रहे हैं।

वहीं, 2 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में भी नहीं तय हो पा रही है।प्रयागराज महाकुंभ का आलम यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अब वापस लौटने लगे हैं। क्योंकि इधर दिल्ली और कानपुर की तरफ से आने वाली सड़क भी 30 किलोमीटर पहले से ही जाम में फंसी हुई थी।

वहीं, मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाली सड़क पर तो गाड़ी जाम से निकलने का नाम तक नहीं ले रही है। यही हाल बनारस की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं का है। ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ आने वाले सभी रास्तों पर जाम लगा हुआ है।

Related Posts

हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने कमिश्नर मोहित अग्रवाल से बालिका के साथ हुए गैंगरेप मामले की ली विस्तृत जानकारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 58वें दौरे पर यहां मेहंदी गंज हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और…

राममंदिर को दहलाने की हो रही थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासा

अयोध्या। हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश