नशा मुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में थाना खनस्यू, रामनगर व कालाढूंगी क्षेत्र में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025” एवं “सड़क सुरक्षा” अभियान के तहत पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना खन्स्यु-

दिनांक 07-02-2025 को राजकीय इंटर कॉलेज गरगड़ी में आयोजित सम्मेलन में स्कूल के 349 बच्चों और शिक्षकों को थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल द्वारा नशा मुक्ति अभियान से अवगत कराते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर पुलिस द्वारा छात्रों को नशे की तस्करी की जानकारी देने और खनस्यूं पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए 1930 पर सूचना देने और सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

रामनगर पुलिस-

आज दिनाँक- 08-02-2025 को पीरुमदारा क्षेत्र में चौकी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व क्षेत्र में स्थित बस्तियों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और वहां पर 21 नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी गई और लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के खतरों से बचाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज में जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ाया जा सके।

थाना कालाढूंगी-

चौकी प्रभारी बैलपड़ाव कृष्ण गिरी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बेल पढ़ाओ चौराहे पर आम जनमानस को सड़क सुरक्षा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया जिसमें बताया गया कि ओवर स्पीड में व शराब पीकर वाहन न चलाएं, खतरनाक ड्राइविंग ना करें, दो पहिया वाहन में हेलमेट जरूर पहनें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश