“ऑपरेशन रोमियो” के तहत पुलिस की गिरफ्त में आए 205 मनचले, 247 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

नैनीताल। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है।

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

दिनांक 02.02.2025 को सायंकाल 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई।

कार्यवाही में पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल- 205 विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9 वाहन सीज और 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश