रामनगर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक

रामनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” मिशन को साकार करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र में स्थित GIC मालधन चौड़ के स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूकत किया गया। उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

सभी को डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से जागरूक करते हुए उन्हें स्वंय जागरूक बनने तथा अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों तथा आस-पास रहने वाले अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी को नशे के सम्बंध में होने वाली घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र कुमार प्रभारी चौकी मालधन चौड़ व पुलिस टीम तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के अध्यापक/छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश