महाकुंभ में हवाई यात्रा करना हुआ सस्ता, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में देश-विदेशों के श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इस उत्साह के बीच प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराए को बेहद ऊंचे स्तर पर जाते हुए देखा गया था।इसी सिलसिले में बुधवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने का आदेश दिया है।

मंत्रालय के इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती की है। इससे पहले भी उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज की फ्लाइट्स का एयर फेयर बहुत ज्यादा होने की बात कही थी और एविएशन रेग्यूलेटर डीजीसीए से इस दिशा में कड़ा कदम उठाने की डिमांड की।

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण हवाई यात्रा की डिमांड बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते किराए में भी जबरदस्त उछाल आया है। ऐसी कंडीशन में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को रेशनलाइज्ड बनाने के लिए कहा था।

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और सीनियर ऑफिसर्स के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

मंत्रायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये कहा था कि महाकुंभ महोत्सव के दौरान सही किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए एयर कॉन्टेक्ट की पर्याप्तता को रिव्यू किया गया है। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक ट्रेवल एक्सपीरियंस देने के लिए रेग्यूलरली कॉर्डिनेशन मीटिंग्स आयोजित की जाती है।

इसी बीच, सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा है कि इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ने वाली फ्लाइट्स के किराए में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि इस बारे में एयरलाइंस की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए एक टिकट की कीमत 21,200 रुपये से ज्यादा है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है। इंडिगो दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरू और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन